Hindi News / news / शादी करने गए पटना के सिटी SP, डी. अमरकेश को मिला प्रभार

शादी करने गए पटना के सिटी SP, डी. अमरकेश को मिला प्रभार

1st Bihar Published by: Updated Jun 19, 2020, 4:20:23 PM

शादी करने गए पटना के सिटी SP, डी. अमरकेश को मिला प्रभार

- फ़ोटो

PATNA: सिटी एसपी विनय तिवारी की जल्द ही शादी होने वाली है. शादी को लेकर गृह विभाग से छुट्टी मांगी थी. जिसके बाद विभाग ने उनको 34 दिन की छुट्टी दे दी है. 

ट्रैफिक एसपी को मिला अतिरिक्त प्रभार

विनय तिवारी के 20 जून से छुट्टी पर जा रहे हैं वह 23 जुलाई तक अवकाश पर रहेंगे. इस दौरान पटना के ट्रैफिक एसपी डी अमरकेश को सिटी एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसको लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. गृह विभाग ने 12 जुलाई को 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था. जिसमें 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को पटना सेंट्रल का नया सिटी एसपी बनाया गया है. अब तक विनय तिवारी गोपालगंज में सदर एसडीपीओ की कमान संभाल रहे थे. 

यूपी के रहने वाले हैं विनय तिवारी

विनय तिवारी यूपी के ललितपुर जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता किसान हैं. विनय तिवारी ने कोटा से इंजीनियरिंग और बीएचयू आईआईटी से ग्रेजुएशन किया है. इस दौरान कई नौकरी का ऑफर आया, लेकिन नहीं किया. वह यूपीएसपी की तैयार करने दिल्ली चले गए और कठिन तैयारी के बाद 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी बने.