ब्रेकिंग
बिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसाबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

चुटिले अंदाज में बोले तेजस्वी....इतनी देर तक शेरवानी तो अपनी शादी में भी नहीं पहना

KATIHAR: अल करीम यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह कटिहार में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री और राजस्व मंत्री भी मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने

 चुटिले अंदाज में बोले तेजस्वी....इतनी देर तक शेरवानी तो अपनी शादी में भी नहीं पहना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: अल करीम यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह कटिहार में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री और राजस्व मंत्री भी मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने इस समारोह के सफल आयोजन के लिए अल करीम यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम और यूनिवर्सिटी के तमाम लोगों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर तेजस्वी ने चुटिले अंदाज में मंच से कहा कि हम शेरवानी एक बार अपनी शादी में पहने हैं इतनी देर तक शादी में भी हम शेरवानी नहीं पहने थे। आज इतनी देर शेरवानी पहनाया गया जितनी देर तो बीवी भी नहीं पहनायी।


डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि कटिहार मेडिकल कॉलेज में हमारा दूसरी बार आना हुआ है। लेकिन इतने विस्तार से पहली बार हम कटिहार मेडिकल कॉलेज में घूमे है। कॉलेज के चांसलर करीम साहब का कहना था कि इस मौके पर हम आए हमने भी वादा किया था कि हम जरूर आएंगे और आना भी चाहिए। करीम साहब ने कहा कि कार्यक्रम में आप आएंगे तो शेरवानी पहनना है। तब हम बोले की शेरवानी हम केवल एक बार अपनी शादी में पहने है। इतनी देर तक हम शेरवानी शादी में भी नहीं पहने हैं। आज इतने देर शेरवानी पहनाया गया इतनी देर तो बीवी भी नहीं शेरवानी पहनायी।


उप मुख्यमंत्री इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अच्छा डॉक्टर वो नहीं होता जो ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाए, अच्छा डॉक्टर वो होता है तो ज्यादा से ज्यादा जिन्दगियां बचाए। डॉक्टर को लोग धरती का भगवान मानते हैं। लोग डॉक्टर पर पूरा विश्वास करते हैं। 


कटिहार में अल करीम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कटिहार मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेंटर और अत्याधुनिक कैथ लैब का भी उद्घाटन किया। अल करीम यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह के मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि अच्छा डॉक्टर वो नहीं होता जो ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाए, अच्छा डॉक्टर वो होता है तो ज्यादा से ज्यादा जिन्दगियां बचाए। यही कारण है कि डॉक्टर को धरती का भगवान माना जाता है। 


तेजस्वी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि हमारे आने के बाद जितने भी खाली पोस्ट थे वो सारे भरने का काम किया जा रहा है। बिहार में एक लाख 60 हजार नौकरी हम लोग देने जा रहे हैं। नीतीश जी के नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं। दस लाख नौकरी देने का काम किया था उसे पूरा करने जा रहे है। नौकरियों के अवसर हर क्षेत्र में लोगों को मिलेगा। बिहार के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है। इससे बढ़िया बात क्या हो सकती है।


टैग्स