ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

विधानसभा चुनाव में रैलियों के भविष्य पर फैसला, चुनाव आयोग शनिवार को करेगा मंथन

DESK : उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान क्या चुनावी रैलियां होंगी या नहीं इसके लिए आयोग शनिवार को फैसला कर सकता है। आयोग ने चुनावी रैलियों की संभाव

विधानसभा चुनाव में रैलियों के भविष्य पर फैसला, चुनाव आयोग शनिवार को करेगा मंथन
Editor
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान क्या चुनावी रैलियां होंगी या नहीं इसके लिए आयोग शनिवार को फैसला कर सकता है। आयोग ने चुनावी रैलियों की संभावनाओं पर चर्चा के लिए पांच राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ शनिवार को बैठक करने का फैसला किया है। अगले महीने शुरू होने वाले चुनाव के पहले राज्यों में राजनीतिक दलों को रैलियां करने की इजाजत दी जाएगी या नहीं इस पर आयोग शनिवार को फैसला ले सकता है। आपको बता दें कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए आयोग ने रैलियों पर पहले 15 जनवरी तक रोक लगाई बाद में इसे बढ़ाकर 22 जनवरी तक कर दिया गया था। 


अब रैलियों को आयोजित करने को लेकर चुनाव आयोग शनिवार के दिन नए सिरे से समीक्षा करेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ-साथ स्वास्थ्य सचिवों को भी इस बैठक में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। इस दौरान सभी 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा के अधिकारी जुड़ेंगे। वर्चुअल मीटिंग के जरिए आयोग कोरोना की मौजूदा स्थिति और बाकी डेटा का अध्ययन करेगा और उसके बाद ही रैलियों के ऊपर कोई फैसला लिया जाएगा। 


दो दिन पहले देश में कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी देखने को मिली थी लेकिन आज यानी शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना के केस बढ़े हैं। गुरुवार की तुलना में आज शुक्रवार को कुल संक्रमण का प्रतिशत 9 फ़ीसदी बढ़ा है। मौजूदा स्थिति क्या इस बात की इजाजत देती है कि चुनावी रैलियां की जाए इसको लेकर आयोग फीडबैक लेगा और उसी फीडबैक के आधार पर आगे कोई फैसला करेगा।