ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

‘संविधान और युवाओं के भविष्य को बचाने की जिम्मेदारी हमारी’ चुनावी सभा में बीजेपी पर बरसे मुकेश सहनी

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को बक्सर, अरवल, रोहतास, नालंदा और पटना में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए महागठबंधन प्रत्याशिय

‘संविधान और युवाओं के भविष्य को बचाने की जिम्मेदारी हमारी’ चुनावी सभा में बीजेपी पर बरसे मुकेश सहनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को बक्सर, अरवल, रोहतास, नालंदा और पटना में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए महागठबंधन प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का साथ निभाना जरूरी है। दिल्ली में जो सरकार बैठी है उसका संविधान पर विश्वास नहीं है।


मुकेश सहनी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी संविधान और युवाओं के भविष्य को बचाने की है। संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने की साजिश हो रही है। देश में आराजकता का माहौल है और युवाओं में घोर निराशावाद फैल चुकी है। युवाओं की नजर इंडिया गठबन्धन है। दस साल पहले मोदी ने युवाओं, किसानों, गरीबों के लिए कई वादा किया थे लेकिन एक भी पूरा नहीं हुआ। 


उन्होंने कहा कि हम जहां रोजगार और महंगाई की बात कर रहे हैं तो ये हिन्दू, मुस्लिम की बात कर रहे हैं। संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है। जब सभी संस्थानों का निजीकरण कर दिया जाएगा तो आरक्षण स्वतः समाप्त हो जायेगा।


सहनी ने कहा कि दस सालों में विकास के नाम पर पांच किलो ग्राम अनाज देने की बात की जा रही है। अनाज पहले भी दिया जा रहा था। पैसों के बल पर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जनता द्वारा चुनी सरकार को गिरा दिया जा रहा है एमएलए, एमपी खरीद लिए जा रहे हैं, क्या यही लोकतंत्र है। सहनी ने इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनाने की अपील की।

टैग्स