1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Oct 17, 2020, 3:49:33 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां नक्सली भारती को पुलिस ने मोतीपुर के 18 साल पुराने घटना में गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि मीनापुर विधानसभा से भारतीय संयुक्त किसान पार्टी से भारती देवी ने 3 दिन पहले ही नामांकन किया था.
जानकारी के अनुसार भारती देवी ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. वहीं आज स्क्रूटनी के लिए समाहरणालय में उन्हें बुलाया गया था. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि भारती पर मोतीपुर थाना का एक मामला लंबित है, जिसके बाद आज समाहरणालय से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है.
मौके पर भारती देवी ने अपने ऊपर लगे इल्जामों को बेबुनियाद बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि यह मामला 18 साल पुराना है और पुलिस उन्हें आज गिरफ्तार करने आई है जिससे यह साफ़ पता चल रहा है कि उन्हें किसी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है.