ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवामोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवामोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां?

चुनाव खत्म होते ही ढीली होगी लोगों की जेब : पहले से 2 रुपए महंगा हुआ अमूल का दूध : देशभर में लागू हुई नई कीमत

PATNA : लोकसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के साथ ही जनता की जेब थोड़ी ढीली होने वाली है। इसकी वजह यह है कि अमूल ने रविवार को थैली वाले दूध की कीमतों में लगभग 2 रुपये प्रति लीटर क

चुनाव खत्म होते ही ढीली होगी लोगों की जेब : पहले से 2 रुपए महंगा हुआ अमूल का दूध : देशभर में लागू हुई नई कीमत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के साथ ही जनता की जेब थोड़ी ढीली होने वाली है। इसकी वजह यह है कि अमूल ने रविवार को थैली वाले दूध की कीमतों में लगभग 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई कीमतें 3 जून से देशभर के सभी बाजारों में लागू होंगी। इसके बाद अब ग्राहक को पहले से अधिक पैसे देने होंगे। 


दरअसल, अमूल ने रविवार को थैली वाले दूध की कीमतों में लगभग 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। रविवार देर रात मीडिया को दिए गए बयान में कहा गया है कि नई कीमतें 3 जून से देशभर के सभी बाजारों में लागू होंगी। अमूल ब्रांड नाम से दूध और दूध उत्पादों के आपूर्तिकर्ता गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने अपने बयान में कहा कि 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का मतलब एमआरपी में 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी है। 


जीसीएमएमएफ की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और अमूल शक्ति के पाउचों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में ताजा बढ़ोतरी के साथ, 500 मिली अमूल भैंस दूध, 500 मिली अमूल गोल्ड दूध और 500 मिली अमूल शक्ति दूध की कीमतें क्रमशः 36 रुपये, 33 रुपये और 30 रुपये हो गई हैं।


वहीं, बढ़ी कीमतों को लेकर अमूल का कहना है कि दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी औसत खाद्य महंगाई दर से काफी कम है। गौरतलब है कि अमूल ने फरवरी 2023 से ताजा पाउच दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। जीसीएमएमएफ का कहना है कि दूध की ढुलाई और उत्पादन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। नई कीमतें 3 जून से देश भर के सभी बाजारों में प्रभावी होंगी।


उधर,बीते एक वर्षों के दौरान अमूल के सदस्य संघों ने भी किसानों के भुगतान मूल्य में लगभग 6 से 8 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नीति के तहत अमूल दूध और दूध उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं की ओर से भुगतान किए गए हर रुपये का लगभग 80 पैसे दूध उत्पादकों को देता है। ऐसे में कीमतें बढ़ाने से दूध उत्पादकों को दूध की कीमतें बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे पशुपालकों को अधिक दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने में भी मदद मिलेगी।