ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

INX मीडिया केस:  कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम को नहीं मिली राहत, सीबीआई को 5 दिनों की मिली रिमांड,26 अगस्त तक CBI कस्टडी में रहेंगे चिदंबरम

DESK: बड़ी खबर दिल्ली से जहां आईएनएक्स मीडिया मामले में कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को दिल्ली कोर्ट से राहत नहीं मिल पायी है. जमानत की अर्जी खारिज किए जाने के ब

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: बड़ी खबर दिल्ली से जहां आईएनएक्स मीडिया मामले में कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को दिल्ली कोर्ट से राहत नहीं मिल पायी है. जमानत की अर्जी खारिज किए जाने के बाद उन्हें 5 दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है. चिदंबरम 26 अगस्त तक सीबीआई की कस्टडी में रहेंगे. जमानत अर्जी खारिज किए जाने के फैसले के दौरान जज ने कहा कि चिदंबरम के वकील रोजाना 30 मिनट तक उनसे मिल सकते हैं. जबकि उनके परिवार के सदस्य भी उनसे रोजाना 30 मिनट  तक मुलाकात कर सकते हैं. चिदंबरम के जमानत को लेकर कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने उनकी पैरवी की जबकि सीबीआई की तरफ से सोलिसिटर जेनरल तुषार मेहता ने पक्ष रखा. कोर्ट में बहस के दौरान चिदंबरम ने भी अपना पक्ष रखने की इजाजत मांगी लेकिन कोर्ट ने उसकी इजाजत नहीं दी. बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के बाद चिदंबरम गायब हो गए थे और बुधवार की रात उन्होंने अचानक दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मीडिया को संबोधित किया था. बाद में सीबीआई ने चिदंबरम को उनके जोरबाग इलाके के घर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता