1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Nov 18, 2020, 3:08:07 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना इलाके के बूढ़ी गंडक नदी पर शेखपुर ढाब के नजदीक घाट बनाने के दौरान एक शख्स की डूबकर मौत हो गई. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है.
मृतक की पहचान शिवशंकर शाह के रुप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बूढ़ी गंडक नदी पर घाट बनाने का काम हो रहा था, तभी घाट बनाने में जुटे शिवशंकर का पैर फिसला और वह गहरे पानी में समा गया. मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाल पर तबतक उसकी मौत हो गई थी.
हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच अहियापुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. वहीं हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है.