Hindi News / news / छपरा रेल पहिया कारखाने में धमाका, 3 कर्मी बुरी तरह घायल

छपरा रेल पहिया कारखाने में धमाका, 3 कर्मी बुरी तरह घायल

1st Bihar Published by: Updated Jul 01, 2020, 7:44:02 PM

छपरा रेल पहिया कारखाने में धमाका, 3 कर्मी बुरी तरह घायल

- फ़ोटो

CHHAPRA : इस वक्त एक बड़ी खबर छपरा से सामने आ रही है. छपरा रेल पहिया कारखाने में बड़ा धमाका हुआ है. इस धमाके में 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जो वहां काम कर रहे थे. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना छपरा जिले के दरियपुर इलाके की है. जहां दरियपुर रेल पहिया कारखाने के फर्निश भट्ठी में बड़ा धमाका हुआ है. इस धमाके में 3 कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. 


घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गला हुआ माल ढलाई वाले स्थान पर ले जाया जा रहा था. इस दौरान क्रेन से माल नीचे पानी के हौज में गिर गया. इसके बाद भाप बनके ऊपर उड़ा, जिससे शेड को तोड़ते हुए दमदार धमाका हुआ. घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.