ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

चौथी लहर की चपेट में दुनिया, स्वास्थ्य मंत्रालय ने महामारी को लेकर किया आगाह

DESK : देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और बूस्टर डोज लेने वाले भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. वहीं विश्व के कई यूरोप और अमेरिका समेत कई देशों में कोरोन

चौथी लहर की चपेट में दुनिया, स्वास्थ्य मंत्रालय ने महामारी को लेकर किया आगाह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और बूस्टर डोज लेने वाले भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. वहीं विश्व के कई यूरोप और अमेरिका समेत कई देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने लोगों को सावधान किया है. शुक्रवार को सरकार ने कहा कि विश्व कोरोना महामारी की चौथी लहर की चपेट में है. इसलिए हमें भी बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. खासकर ध्यान रखने की जरूरत है जब क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाए. 


वहीँ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि विश्व में कोरोना महामारी की चौथी लहर की चपेट में है. बता दें गुरुवार को एक दिन में रिकार्ड नौ लाख 64 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. और और संक्रमण दर 6.1 प्रतिशत बनी हुई है. यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका कॉन्टिनेंट में नए केस सबसे एजी से और ज्यादा बढ़ रहे हैं. वहीं एशिया में मामले अभी कम मिल रहे हैं. लेकिन जल्द इन के बढ़ने की आशंका है और तब भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा. इसलिए हम सभी को भी सावधान रहने की जरूरत है.


बता दें प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डा. बलराम भार्गव ने कहा कि देश में अभी भी सबसे संक्रामक और खतरनाक वैरिएंट डेल्टा ही है. हाल ही में कई क्षेत्रों में इसके मामले अचानक बढ़े हैं. इसलिए कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते रहने के साथ ही टीका लगवाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन संक्रमण से अभी गंभीर बीमारी नजर नहीं आई है. इसलिए ओमिक्रोन के लक्षण वाले मरीजों का इलाज भी वैसे ही चल रहा है जैसे डेल्टा, बीटा और गामा के मरीजों का.

टैग्स