1st Bihar Published by: Updated Oct 09, 2020, 7:32:06 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कई नेता अपने-अपने कैरेक्टर सर्टिफिकेट सर्टिफेकिट से लेकर तमाम कागजात को ठीक कर रहे हैं. ऐसे ही आरजेडी के एक नेता कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनाने गए थे. इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह मामला मधेपुरा जिले का है.
सपना रह गया अधूरा
बताया जा रहा है कि चुनाल लड़ने की सपना देख रहे नेता जी पार्टी से टिकट मांगा था. उनसे से पार्टी ने कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांगा था. वह बनवाने के लिए गए थे. इस दौरान पुलिस ने अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी 2016 में हुए एक अपहरण के मामले में हुई. आरजेडी नेता के खिलाफ वारंट जारी हुआ था.
फंसाने का लगाया आरोप
सिंहेश्वर विधानसभा से आरजेडी से टिकट मांग रहे चंद्रहास चौपाल को पुलिस ने जब गिरफ्तार किया तो कहने लगे की उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है. उन्हें पार्टी ने सिंहेश्वर विधानसभा से टिकट देने का भरोसा दिया था. इसको लेकर ही पार्टी द्वारा उनसे चरित्र प्रमाण मांगा गया.जिससे वह बनाने के लिए आए थे. पुलिस ने यह कार्रवाई मधेपुरा अनुमंडल कार्यालय में की है. आरजेडी नेता ने कहा कि रायभीर पंचायत से मुखिया रहा हूं. इस बार सिंहेश्वर विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए आरजेडी से टिकट लेने के प्रयास में था.