1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Nov 15, 2020, 9:47:20 AM
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना में हत्याओं के दौर जारी है. मामला नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर स्थित पाइप फैक्ट्री का है जहां पिछले चार दिनों से गायब युवक का शव पानी की टंकी में तैरता हुआ पाया गया. वहीं स्थानीय लोगों ने शव की पहचान निजामपुर इलाके के रहने वाले ड्राईवर अनिल यादव के रूप में की जो फैक्ट्री में गाड़ी के ड्राईवर के रूप में कार्यरत था.
घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. उसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. स्टेट हाइवे पर जा रहे दर्जनों वाहनों में तोड़-फोड़ शुरू कर दी और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया. हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को बेकाबू भीड़ का सामना करना पड़ा. जहां आक्रोशित लोगों ने नदी थाना की पुलिस के साथ मारपीट कर पुलिस के वाहनों पर भी पथराव किया.
हालात बेकाबू होता देख विभिन्न थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई. मृतक अनिल यादव के भाई और बेटे ने बताया कि फैक्ट्री के लोगों ने इनकी हत्या कर उनके शव को पानी की टंकी में फेंक दिया है. वहीं घटना के बाद फैक्ट्री के सभी वर्कर फरार है.