Hindi News / news / छपरा के रहने वाले जवान सुनील राय हैं सुरक्षित, शहीद होने की मिली...

छपरा के रहने वाले जवान सुनील राय हैं सुरक्षित, शहीद होने की मिली थी गलत जानकारी

1st Bihar Published by: Updated Jun 17, 2020, 10:47:03 AM

छपरा के रहने वाले जवान सुनील राय हैं सुरक्षित, शहीद होने की मिली थी गलत जानकारी

- फ़ोटो

PATNA: गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में सारण के रहने वाले जवान सुनील राय की शहीद होने की बात गलत निकली है. अधिकारियों के गलत जानकारी के कारण सुनील के घर पर कोहराम मचा हुआ था. 

 परिवार से की बात

सुनील राय ने आज अपने परिजनों से बात की और बताया कि वह सुरक्षित है. जिसके बाद गम का माहौल एक बार फिर खुशी में बदल गया. बताया गया है कि कोई दूसरा सुनील राय शहीद हुए हैं. यही गलत जानकारी छपरा के जवान के घर पर दी गई.  परसा थाना क्षेत्र के दीघरा निवासी सुखदेव राय का बेटे सुनील राय बिहार रेजिमेंट के 16 बटालियन के जवान है. सुनील दो भाइयों में सबसे बड़े है. 13 साल पहले उनकी शादी हुई. उनकी एक तीन साल की बेटी भी है.