Hindi News / news / बिहार: जेल के गेट पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक जवान को...

बिहार: जेल के गेट पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक जवान को लगी गोली

1st Bihar Published by: Updated Dec 01, 2020, 10:42:55 AM

बिहार: जेल के गेट पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक जवान को लगी गोली

- फ़ोटो

CHAPRA: छपरा जेल के गेट पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. इस घटना में एक जवान को गोली लगी है. घायल जवान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तीन बाइक सवार अपराधी जेल के गेट के पास पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड जवान को निशाना बनाते हुए गोली मारी. इसके बाद अपराधी फरार हो गए. 

जैसे ही घटना की सूचना मिली पुलिस की टीम पहुंची और घायल जवान को सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया. घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी जांच के लिए जेल पहुंचे हुए हैं. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के बीच हड़कंप मचा हुआ है. यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर किस मकसद से अपराधियों ने जेल के गेट पर फायरिंग की है. फिलहाल जांच जारी है.