1st Bihar Published by: Updated Dec 15, 2021, 8:57:14 AM
- फ़ोटो
KATIHAR : कटिहार रेलमंडल से गुजरने वाली रेलयात्रा भी अब असुरक्षित हो गयी है. यहां ट्रेन की एसी बोगी में भी लूट हो जाती है. कटिहार स्टेशन पहुंची ट्रेन संख्या 13246 कैपिटल एक्सप्रेस के एसी टू टायर में सवार बर्थ संख्या 49 पर सफर कर रही महिला और मासूम बालक के साथ अज्ञात दो अपराधियों ने बोगी में घुसकर लूटपाट किया है.
ट्रेन में सवार पीड़ित महिला खुशबू चीखती चिल्लाती रह गयी. दोनों अपराधी बोगी से कूदकर फरार हो गये. कटिहार स्टेशन के आउटर पर हुई वारदात के पश्चात कटिहार स्टेशन पहुंची कैपिटल एक्सप्रेस पर इस घटना के बाद खलबली मच गई.
मिली जानकारी के अनुसार महिला एनजीपी से चलकर पटना के रामकृषणा नगर जा रही थी. उसके साथ उसका बेटा भी था. पीड़ित महिला यात्री ने कहा -सीट नंम्बर खोजने के बहाने अपराधी अंदर घुसे थे. और मेरे सर के नीचे रखे पर्स तथा बेटे के हाथ से मोबाइल छीनकर बोगी से उतर भागे.
सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रेल पुलिस की गस्ती टीम भी नदारद दिखी. बोगी के कंडक्टर ने बताया कि रेलवे कंट्रोल को मामले की सूचना दे दिया हूँ.