1st Bihar Published by: Ajay Ray Updated Jul 21, 2020, 8:17:15 AM
- फ़ोटो
BUXAR: कोरोना संक्रमण ने अब जिले को अपने चपेट में ले लिया है. यहां मौत का पहला मामला सामने आया है. एक वकील की कोरोना से मौत हो गई है. यह बक्सर में कोरोना से पहली मौत है.
बताया जा रहा है कि मृतक स्थानीय व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता थे. जिनकी उम्र तकरीबन 48 वर्ष थी. वह स्नोफीलिया के मरीज थे. नगर के सिविल लाइन्स के रहने वाले थे. रविवार को इनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आई थी. जिसके बाद इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया था.
मौत की पुष्टि करते हुए एसडीएम कृष्ण कुमार उपाध्याय ने कहा कि सोमवार को तबीयत खराब होने के बाद इन्हें पटना भेजा जा रहा था लेकिन जाने से पूर्व ही इनकी मौत हो गई.सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखते हुए मृतक का अंतिम संस्कार रात में करा दिया गया.नगर के लगभग हर इलाके में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाया गया है.