बेतिया मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए की जा रही वसूली, परिजनों से ली जाती है मोटी रकम

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 02, 2019, 10:37:33 AM

बेतिया मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए की जा रही वसूली, परिजनों से ली जाती है मोटी रकम

- फ़ोटो

BETTIAH : सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़ा होते रहता है. ताजा मामला बेतिया से सामने आया है जहां बेतिया मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों से अवैध वसूली की जा रही है. जिसके कारण मृतक के परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बताया जा रहा है कि घंटों लाशें पड़ी रहती हैं लेकिन बिना मोटी रकम वसूले पोस्टमार्टम करने वाले लोग लाश को हाथ तक नहीं लगाते हैं. अवैध वसूली की यह पूरी घटना तब सामने आई जब सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद पोस्टमार्टम करने वालों ने बिना पैसे लिए काम करने से साफ़ इनकार कर दिया. परिजनों का आरोप है कि ये लोग उनसे तीन हजार रुपये की मांग कर रहे थे. काफी देर तक विनती करने के बाद भी स्टाफ शव को गाड़ी में ही छोड़ दिए. पैसा वसूली करने के बाद ही उनलोगों ने शव का पोस्टमार्टम किया. बेतिया मेडिकल कालेज से यह मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. उधर दूसरी ओर हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है. बेतिया से अमित की रिपोर्ट