Hindi News / news / बोगो सिंह ने कन्हैया को बताया बंदर, बोले- कोरोना काल में लापता हो...

बोगो सिंह ने कन्हैया को बताया बंदर, बोले- कोरोना काल में लापता हो गया

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Oct 13, 2020, 3:02:09 PM

बोगो सिंह ने कन्हैया को बताया बंदर, बोले- कोरोना काल में लापता हो गया

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर मटिहानी विधानसभा से जदयू विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने विवादित बयान दे दिया है. जहां जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को उन्होंने बंदर तक कह दिया है. 


दरअसल, नामांकन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने कन्हैया को उनकी औकात दिखा दी थी और उस बंदर का खेल खत्म हो गया था. चार कंधा तो बचा नहीं और लोकसभा चुनाव के नतीजे में चार लाख वोट से पराजित होकर कन्हैया कुमार लापता हो गए. डेढ़ साल से वह कहां है किसी को पता नहीं.


बोगो सिंह ने कन्हैया पर सवाल दागते हुए पूछा कि कोरोना के समय वो कहां थे. उन्होंने कहा कि उस बंदर से जाकर पूछिए कि कोरोना के समय में कहां लापता हो गया था.