1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Oct 23, 2020, 3:11:33 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : बड़ी खबर गोपालगंज के थावे से आ रही है, जहां बीजेपी विधायक सह प्रत्याशी सुभाष सिंह की गाड़ी पर चुनाव प्रचार के दौरान हमला हुआ है. जिसमें विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है.
बताया जा रहा है कि विधायक जी चुनाव प्रचार के लिए थावे के हरदिया पहुचें थे, जहां विवाद के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने गाड़ी पर पथराव कर दिया. जिसमें विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि इस हमले में किसी को चोट नहीं लगी है.
वहीं इस बारे में सदर भाजपा विधायक सुभाष सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं को संयम बरतने को कहा है. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को उकसाने के किये विरोधी ऐसा कर रहे है. उन्होंने कहा कि ऐसे हमले का जवाब जनता देगी.