ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

BJP सरकार बनने पर बदमाशों का होगा पिंडदान, बोले सम्राट चौधरी ... इस बार नीतीश कुमार का इलाज करना बेहद जरूरी, लालू का जेल जाना तय

GAYA : बिहार में हमारी सरकार बनने पर बदमाशों का सुपड़ा साफ हो जाएगा। सरकार बनते ही गया में बदमाशों का पिंडदान करेंगे। उस समय बदमाश या तो बिहार छोड़कर चले जाएंगे या उन्हें परलोक में

BJP सरकार बनने पर बदमाशों का होगा पिंडदान, बोले सम्राट चौधरी ... इस बार नीतीश कुमार का इलाज करना बेहद जरूरी, लालू का जेल जाना तय
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार में हमारी सरकार बनने पर बदमाशों का सुपड़ा साफ हो जाएगा। सरकार बनते ही गया में बदमाशों का पिंडदान करेंगे। उस समय बदमाश या तो बिहार छोड़कर चले जाएंगे या उन्हें परलोक में स्थान दिलाने के लिए गया में पिंडदान, तर्पण और कर्मकांड किया जाएगा। अपराध और अपराधी से मुक्त बिहार बनाएंगे। इसके लिए 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार विधानसभा चुनाव में जीत की नींव डालेंगे। यह बातें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि, मैं  लवकुश समाज से आता हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1994 से इस समाज को ठग रहे हैं। 2025 में घमंडी गठबंधन (आइ.एन.डी.आइ.ए.) का विधानसभा चुनाव में बिहार से सफाया कर देंगे। नीतीश कुमार पलटी मार-मार के गद्दी पर बैठना सीख गए हैं।  इस बार नीतीश कुमार का पूरा इलाज कर देना है। अबकी बार नीतीश कुमार को छोड़ना नहीं है। बिहार में पांच बार नीतीश कुमार बीजेपी के सहयोग से मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन उनको आज कल कीड़ा काट लिया है। एक बार दौरा आया था नीतीश कुमार को 2014 में कि देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो उस समय दो सीट आई थी।  इस बार जीरो हो जाएगा। 


वहीं, लालू यादव को लेकर सम्राट ने कहा कि - 15 वर्षों तक लालू प्रसाद की सरकार बिहार में रही। इस दौरान किसी भी अनुसूचित जाति, पिछड़ा, अति पिछड़ा व महिलाओं को आरक्षण नहीं मिला। अब इस दौरान लालू जी ने सिर्फ परिवार अर्थात राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री, तेजस्वी प्रसाद को उप मुख्यमंत्री, तेजप्रताप को मंत्री व बेटी मीसा भारती को सांसद बनाने के लिए आरक्षण दिया है। जिन लोगों ने पशुओं का चारा खाया है, उनका जेल जाना तय है। कहा, घमंडी गठबंधन के लोग जी-20 पर सवाल उठा रहे हैं। विदेश में जाकर राहुल गांधी भारत के बारे में गलत बातें कह रहे हैं। राहुल ब्रेकिंग इंडिया बनाना चाहते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेक इन इंडिया बनाने में लगे हैं।


इधर, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सम्राट ने कहा कि-  2024 का चुनाव आने वाला है। अगर आपने नींव अच्छी रखी होगी तो सब अच्छा होगा।  नीतीश कुमार पर जो दाग है ललन सिंह ने ही तय किया था, जब विरोध में थे तब कहते थे पेट का दांत हम निकालेंगे, कोई दूसरा नहीं कहता था। लालू यादव पर भी दाग नीतीश कुमार की पार्टी ने ही लगाया है।