ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

बीजेपी सांसद की पॉलिटिकल ड्रामेबाजी, घर में गाड़ियों की भरमार लेकिन रिक्शे से सफर कर बनवाया वीडियो

PATNA: मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से निराश बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव इन दिनों खुद को साधारण दिखाने को आतुर दिख रहे हैं। बीजेपी सांसद की यह कोशिश हकीकत से ज्यादा पॉलिटिकल ड्रा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से निराश बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव इन दिनों खुद को साधारण दिखाने को आतुर दिख रहे हैं। बीजेपी सांसद की यह कोशिश हकीकत से ज्यादा पॉलिटिकल ड्रामेबाजी लग रही है। https://www.youtube.com/watch?v=hMI8945h4rg&t=30s सोशल मीडिया पर बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रामकृपाल यादव एक रिक्शे पर बैठे कहीं जा रहे हैं। वीडियो पटना का है और यह बताया जा रहा है कि दिल्ली से ट्रेन का सफर कर पटना पहुंचे रामकृपाल यादव ने स्टेशन से घर तक का सफर रिक्शे पर किया है। इस वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर रामकृपाल यादव को ट्रोल कर रहे हैं. रिक्शे पर बैठे रामकृपाल यादव का वीडियो अच्छे तरीके से शूट किया गया है। वीडियो बनाते वक्त कैमरा एंगल भी जबरदस्त है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या बीजेपी सांसद में रिक्शे की सवारी करके सिंपलीसिटी का ब्रांडिंग करने की कोशिश की है? रामकृपाल यादव के घर में गाड़ियों की कोई कमी नहीं है, उनके बेटे लंबे चौड़े गाड़ियों के काफिले के साथ चलते हैं। बावजूद इसके बीजेपी सांसद रिक्शे की सवारी करके आखिर कौन सा मैसेज देना चाहते हैं? पाटलिपुत्र सांसद का घर भी पटना स्टेशन के पास में ही मौजूद है। हद तो यह है कि बीजेपी सांसद जिस रिक्शे की सवारी कर रहे हैं उससे उनकी उम्र से ज्यादा का व्यक्ति चलाता दिख रहा है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर रामकृपाल यादव रिक्शे की सवारी करके क्या हासिल करना चाहते हैं?
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता