ब्रेकिंग
PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

भाजपा पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, अच्छे दिन का वादा कर महंगाई और बेरोजगारी ला दी

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 में अच्छे दिन दिखाने का सपन

भाजपा पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, अच्छे दिन का वादा कर महंगाई और बेरोजगारी ला दी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 में अच्छे दिन दिखाने का सपना दिखाकर सत्ता में आए, लेकिन आज महंगाई और बेरोजगारी से दुर्दिन ला दिए।  आज हरेक आदमी परेशान है।


सारण और सीवान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज हमलोग दवाई, कमाई की बात कर रहे, लेकिन ये लोग हिंदू -मुस्लिम, मंदिर - मस्जिद को बात कर रहे हैं। 


मुकेश सहनी ने कहा कि एक अच्छी सरकार गरीबों की सोचती है लेकिन भाजपा की सरकार अडानी और अंबानी के कल्याण के लिए सोचती है। उन्होंने कहा कि आज लोग चांद पर घर बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन आज हमारे समाज के लोगों के पास जमीन पर रहने को घर नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री से मेरी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं।  वे हमारे भी प्रधानमंत्री हैं। विपक्ष के नाते मेरा कर्तव्य है कि उनके किए गए वादों को याद दिलाऊं। 


पूर्व मंत्री सहनी ने महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजई बनाने की अपील करते हुए कहा कि गरीबों की सरकार बनाने से ही गरीबों का कल्याण हो सकता है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनना तय है।

टैग्स