Bihar Election 2025: वोटिंग करने से पहले जरुर जान लें यह बातें, पोलिंग बूथ पर जाकर नहीं होगी कोई परेशानी Bihar Special Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी! बिहार से चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, जानें क्या है टाइमिंग और रुट? Bihar Election : पटना में गंगा नदी में नाव परिचालन पर रोक, SDO ने जारी किया आदेश; जानिए क्या है वजह Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, आशा कार्यकर्ता के घर से 32.42 लाख कैश जब्त बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मुजफ्फरपुर से 4186 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना DGP ने दिया इस्तीफा ! इस वजह से केंद्र ने जताई थी आपति; कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद; नए नाम को लेकर चर्चा तेज Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, आपात स्थिति से निपटने के लिए कसी कमर Bihar Voting : पहले चरण में मतदान समय में बदलाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; इन चीजों पर भी रहेगी नजर Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में लगा भीषण जाम, श्रद्धालुओं की भीड़ से ठप हुई राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था Bihar Election 2025 : लालू यादव ने मंत्री बनाने का प्रलोभन देकर नीतीश सरकार गिराने में मांगी थी मदद, तब BJP विधायक ने RJD सुप्रीमों का ऑडियो कर दिया था वायरल; अब पत्ता साफ़ हुआ तो तेजस्वी से मिला लिया हाथ
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 20 May 2023 01:38:10 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुशील मोदी के बीच का राजनीतिक रिश्ता हमेशा से सुर्ख़ियों में बना रहता है। अब आज एक बार फिर इन दोनों के राजनीतिक रिश्ता अचानक से सुर्ख़ियों में आ गया और इस बार इसकी वजह बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी। सम्राट ने कहा कि - जातीय जनगणना को लेकर भाजपा के लोगों ने कभी नहीं कहा था कि आप कानून बनाओ। आज सुशील जी का के बातों पर सरकार के तरफ से यह बयान आया कि आप कानून बनाओ । अरे भाई आप सुशील जी के कहने पर कानून बनाते हैं तो इन्हीं को क्यों नहीं मुख्यमंत्री बना देते।
दरअसल, राजधानी पटना में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति कि बैठक चल रही है इसी दौरान अपने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि - आजकल मैं पेपर में मैंने देखा की उन्होंने कहा है जातीय जनगणना में भाजपा के लोगों ने यह नहीं कहा था कि कानून आप बनाओ। आज सुशील जी का बयान आया कि आप कानून बना । अरे भाई यदि आप सुशील जी के कहने पर हैं तैयार हो तो इन्हीं को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। पूरा भाजपा पार्टी आपके पीठ पर खड़ा हो जाएगा। क्या बात कर रहे हैं , हमारा तो धर्म है, हमलोगों ने तो समर्थन दिया आपको। आपको तो शर्म से अपनी गद्दी छोड़ देनी चाहिए।
इसके आगे सम्राट ने कहा कि, हमलोगों ने तो एक पेज के नोट पर आपका समर्थन किया। पूरी कैबिनेट से यहां दो उपमुख्यमंत्री बैठे हुए हैं। हम सब लोगों ने जातीय गणना का कोई विरोध नहीं किया और एक साथ होकर समर्थन दिया। एक पेज पर नोट व्हाट्सएप यह लिखा हुआ था कि इस बिहार में जातीय जनगणना करने के लिए 500 करो रुपया दिया। यह राशि समान्य प्रशासन विभाग को दिया जाता है। हम लोगों ने तो आंख मूंदकर जब सरकार चला रहे थे तो समर्थन किया। जब सुशील जी, तारकिशोर जी और रेणु जी के नेतृत्व में खड़ी थी तो भाजपा ने नीतीश कुमार के साथ अंधा प्यार किया। आज भाजपा लड़ने वाली है और भाजपा लड़ेगी भी यह नरेंद्र मोदी की सेना है और नरेंद्र मोदी की सेना आप से लड़ेगी भी और आपको हारने का भी काम करेगी।
सम्राट चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार को यह मालूम होना चाहिए कि हमारे यहां मंडल अध्यक्ष होता है। हमारे घर 1000 मंडल अध्यक्ष हैं। उसके बाद भी हमारे देखो भाई साहब जो यहां पर संगठन महामंत्री हैं, नागेंद्र जी जो क्षेत्रीय संगठन महामंत्री हैं। यह दोनों इतना काम हम लोगों से करवा लेते हैं कि यदि मंडल अध्यक्ष को भी केंद्रीय नेतृत्व तय कर दे कि यह बिहार का मुख्यमंत्री होगा तो वह भी नीतीश कुमार से अच्छा मुख्यमंत्री साबित होगा। इतना हम लोगों को समझाया जाता है।