ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

BJP के अनशन में बिगड़ी कार्यकर्ता की तबीयत, मंच पर एम्बुलेंस-एम्बुलेंस चिल्लाते रहे भाजपा सांसद

DARBHANGA: दरभंगा एम्स निर्माण स्थल पर बीजेपी के अनिश्चितकालीन अनशन के दौरान बुधवार को अचानक एक कार्यकर्ता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी। जिसके बाद मंच पर अफरा-तफरी मच गयी। जिस वक

BJP के अनशन में बिगड़ी कार्यकर्ता की तबीयत, मंच पर एम्बुलेंस-एम्बुलेंस चिल्लाते रहे भाजपा सांसद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा एम्स निर्माण स्थल पर बीजेपी के अनिश्चितकालीन अनशन के दौरान बुधवार को अचानक एक कार्यकर्ता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी। जिसके बाद मंच पर अफरा-तफरी मच गयी। जिस वक्त अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी उसी समय केंद्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी चौबे मंच लोगों को संबोधित कर रहे थे। अपने कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ता देख हाथ में माइक लेकर केंद्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी चौबे एम्बुलेंस-एम्बुलेंस चिल्लाने लगे। वे वहां मौजूद लोगों से जल्द एम्बुलेंस बुलाने की अपील करने लगे। इतना सुनते ही लोग एम्बुलेंस के लिए फोन लगाया। 


तबीयत बिगड़ने के बाद अनशनकारी बेहोश हो गया जिसके बाद मंच पर ही उसे लिटाया गया और वहां मौजूद बीजेपी नेता और कार्यकर्ता उन्हें होश में लाने की कोशिश करने लगे। चेहरे पर पानी छिड़का गया पंखा चलाया गया लेकिन कार्यकर्ता की तबीयत और बिगड़ने लगी। कार्यकर्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने से मंच पर मौजूद बीजेपी नेता अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय, विजय कुमार सिन्हा, गोपालजी ठाकुर सहित कई लोग भी हैरान रह गये। मंच पर लोगों को उस वक्त अश्विनी चौबे संबोधित कर रहे हैं। दरभंगा एम्स के निर्माण को लेकर अपनी बातें रख रहे थे तभी कार्यकर्ता की हालत बिगड़ता देख वे माइक लेकर कहने लगे कि कोई को एम्बुलेंस लेकर आए। केंद्रीय मंत्री खुद एम्बुलेंस बुलाने के लिए अपील करने लगे। काफी देर बाद एम्बुलेंस आया जिसके बाद कार्यकर्ता को अस्पताल ले जाया गया।   




टैग्स