1st Bihar Published by: Sonty Sonam Updated Jun 06, 2022, 8:17:31 AM
- फ़ोटो
BANKA : इस वक्त खबर बिहार के बांका से आ रही है जहां सुबह-सुबह हाइवा और बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई है. जबकि तीन लोग गंभीर बताया जा रहा है.
मृतक की पहचान ओलहनी गांव निवासी सोनू ठाकुर 25 के रूप में हुई है. जबकि पंकज ठाकुर 20 इग्नेश कुमार 19 और गोलू कुमार 12 गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सोनू ठाकुर बाइक से किसी काम से बाजार जा रहा था. वही दूसरी ओर से तेज गति से आ रही हाइवा के चपेट में आने की घटना घटी है.
इधर मौके पर पुलिस ने पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जबकि अन्य तीन घायलों को बांका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया है.