1st Bihar Published by: Updated Oct 08, 2022, 1:21:51 PM
- फ़ोटो
BANKA : खबर बांका जिले की है, जहां तलब में डूबकर दो लोगों की मौत हो गई। घटना बौंसी प्रखंड के मंदार स्थित पापहरणी तालाब की है। यहां तीन युवक नहाने आए थे। इसी दौरान दो लोग गहराई में चले गए और उनकी मौत हो गई, जबकि एक युवक की जान बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दाेनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतकों की पहचान वैदपुर के रहने वाले आशीष कुमार और कुशमाहा के सागर कुमार के रूप में की गई है। वहीं, पनिया गांव का रहने वाला विकास कुमार बाल-बाल बच गया, जिसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक आपस में रिश्तेदार थे।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ तीनों युवक पापहरणी तालाब में नहाने गये थे। इसी दौरान गहराई में जाने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शव को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। जबकि विकास को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। विकास गोड्डा जिले स्थित अडानी पावर प्लांट में गार्ड की नौकरी करता है। घटना को लेकर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। एक साथ दो लोगों की मौत के बाद परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गया है।