ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

बिहार: सुबह-सुबह बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या, पत्नी के साथ मंदिर से लौट रहा था शख्स

KATIHAR: घटना कटिहार की है, जहां सुबह-सवेरे करीब 5.30 बजे पूजा करने गये दंपति को बदमाशों ने निशाना बना लिया और गोली मार दी। इस घटना में पति के पेट में गोली लग गई, जिसके बाद उसकी मौ

बिहार: सुबह-सुबह बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या, पत्नी के साथ मंदिर से लौट रहा था शख्स
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR: घटना कटिहार की है, जहां सुबह-सवेरे करीब 5.30 बजे पूजा करने गये दंपति को बदमाशों ने निशाना बना लिया और गोली मार दी। इस घटना में पति के पेट में गोली लग गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। गनीमत रही कि पत्नी को गोली नहीं लगी। घटना के बाद अपराधी बड़ी आसानी से भाग निकले। घटना जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी पंचायत अंतर्गत ढेना बागछल्ला गांव की है।  


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जब बेटे मेघनाथ यादव ने अपने पिता डोमान यादव को घायल अवस्था में देखा तो उसके होश उड़ गए। तुरंत ही इसकी सूचना आजमनगर पुलिस को दी और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर लाया गया। दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। 


ये मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़इस घटना के पहले मृतक के छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया था। हालांकि इस दौरान बाल-बाल उसकी जान बची थी। बारसोई डीएसपी प्रेम नाथ राम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई।  

टैग्स