ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार : सुबह - सुबह हाईवा और पिकअप में भिडंत, गाड़ी में फंसा एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलसा

SHEIKHPURA : खबर शेखपुरा से निकल कर सामने आ रही है। जहां एनएच 333 ए पर बड़ा हादसा हो गया। बरबीघा थाना क्षेत्र के एसकेआर कॉलेज के समीप एक हाईवा और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई।

बिहार : सुबह - सुबह हाईवा और पिकअप में भिडंत, गाड़ी में फंसा एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SHEIKHPURA :  खबर शेखपुरा से निकल कर सामने आ रही है। जहां एनएच 333 ए पर बड़ा हादसा हो गया। बरबीघा थाना क्षेत्र के एसकेआर कॉलेज के समीप एक हाईवा और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों गाड़ियां बीच सड़क पर ही धू -धू कर जल गई। जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। हालांकि,स्थानीय लोगों की मदद से इस व्यक्ति को  तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे शेखपुरा की तरफ से आ रहे हाईवा ट्रक ने बरबीघा की तरफतेज गति में जा रहे पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। इसी बीच दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई और देखते ही देखते दोनों गाड़ियों में आग लग गई। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई और धू-धू कर जलने लगी।


वहीं, सुबह दौड़ने आ रहे युवाओं ने जब इस घटना को देखा इसके बाद मुकेश कुमार जो घटना स्थल के पास के निवासी हैं उसनें 112 को घटना कि जानकारी दिया और एक व्यक्ति के सहयोग से मालवाहक गाड़ी डाला में जिंदा जल रहे पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया। उसके बाद इस मामले की जानकारी बरबीघा थाना के पुलिस को दी गई। 


उधर, पिकअप वैन में सो रहा एक व्यक्ति भी जल गया। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। फिलहाल घायल को बेहतर इलाज के लिए बरबीघा रेफरल अस्पताल से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि बरबीघा थाना और दमकल की टीम मौके पर पहुंच कर जल रहे दोनों गाड़ियों को बुझाते - बुझाते जल कर खाक हो गई। लोगों की माने तो सड़क पर लगे पुराने पेड़ घटना का कारण बना है। इस जगह दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। घटना के बाद गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।