1st Bihar Published by: Updated Oct 27, 2022, 12:45:05 PM
- फ़ोटो
BANKA : खबर बांका की है, जहां एक कार पुल से नीचे गिर पड़ी। कार में कुल पांच लोग सवार थे। घटना में पांच लोग घायल हो गए। घटना कुल्हडिया-बैजूडीह संपर्क पथ पर नहर की पुलिया की है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में ड्राइवर सहित पांच लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें पास के ही एक क्लिनिक में एडमिट कराया गया है। सभी घायलों का इलाज जारी है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ कार गोड्डा से कटिहार की ओर जा रही थी। बैजूडीह बगीचा के पास पहुंचते ही कार पुलिया से नहर में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत से लोगों को कार से बाहर निकाला। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।