ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार: पुलिस ने थाने में कराई थी शादी, पति बेवफा निकला तो ससुराल के बाहर धरना पर बैठ गई सविता

KATIHAR: कटिहार में पति की बेवफाई से आहत पत्नी ससुराल के बाहर धरना पर बैठ गई है। करीब आठ महीने पहले पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल की थाने में दोनों की शादी कराई थी। शादी के कुछ महीनों

बिहार: पुलिस ने थाने में कराई थी शादी, पति बेवफा निकला तो ससुराल के बाहर धरना पर बैठ गई सविता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार में पति की बेवफाई से आहत पत्नी ससुराल के बाहर धरना पर बैठ गई है। करीब आठ महीने पहले पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल की थाने में दोनों की शादी कराई थी। शादी के कुछ महीनों तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन बाद में ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे घर से बाहर निकाल दिया है। अब पीड़ित महिला अपने ससुराल के बाहर धरना पर बैठ गई है। मामला प्राणपुर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले ताराचंद शाह की बेटी सविता का प्राणपुर के रहने वाले रामचंद्र शाह से पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों नगर के रामनगर मोहल्ले में लिव इन में रह रहे थे। बार-बार दबाव बनाने के बाद चंद्रशेखर शादी करने की बात को टाल जाता था। बाद में मामला पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पिछले साल तीन जुलाई को थाने के मंदिर में दोनों की शादी संपन्न कराई गई।


शादी के 6 महीने तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में पति और ससुराल के लोग दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। दहेज नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने सविता को घर से निकाल दिया। सविता के पति चंद्रशेखर के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने जरा धमका कर यह शादी कराई थी। मामला कोर्ट तक पहुंच गया, जिसके कारण पुलिस भी इस मामले को लेकर परेशान है।


पति और ससुरालवालों की बेरूखी से आहत सविता पति के घर के बाहर धरना पर बैठ गई है। सविता का कहना है कि अब उसका जीना और मरना ससुराल में ही होगा। उसका कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देगी। सविता का ससुराल के बाहर धरना पर बैठना जिले में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस इस मामले में सुलह की कोशिश में लगी हुई है लेकिन ससुराल के लोग मानने को तैयार नहीं है।

टैग्स