सीवान का बदतमीज दारोगा, थाने में फरियादी महिला को थप्पड़ मारकर भगाया

1st Bihar Published by: 7 Updated Mon, 26 Aug 2019 03:53:56 PM IST

सीवान का बदतमीज दारोगा, थाने में फरियादी महिला को थप्पड़ मारकर भगाया

- फ़ोटो

SIWAN : बिहार पुलिस को सूबे के डीजीपी सुधारने में लगे हैं. आए दिन अपने महकमे वालों के सामने डीजीपी आदर्श पुलिस बनने की नसीहत देते हैं लेकिन सीवान पुलिस के एक दारोगा की ऐंठ इतनी है कि वो महिला को भी थप्पड़ मारने में गुरेज नहीं करता. सीवान के नौतन थाना प्रभारी और जमादार पर एक महिला ने थाने के अंदर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि जमीनी विवाद में पुलिस उसके पति को थाने ले गई. महिला का यह भी कहना है कि थाने में पुलिस उसके पति को मार रही थी जैसे ही महिला ने इसके लिए मना किया नौतन थाना प्रभारी और जमादार ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. हालांकि इस मामले को लेकर नौतन थाना प्रभारी की ओर से कोई सफाई नहीं दी गई है. महिला ने नौतल थाना प्रभारी पर और भी कई गंभीर आरोप लगाएं हैं. सीवान से चंदन की रिपोर्ट