1st Bihar Published by: Updated Mar 19, 2020, 7:18:14 AM
- फ़ोटो
BHAGALPUR: पैसा लेकर थाना से शराब कारोबारियों छोड़ने के आरोप में थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. एसपी ने तीनों को सस्पेंड कर दिया है. यह मामला भागलपुर के रंगरा थाना की है.
दो को किया था गिरफ्तार
पिछले महीने रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव मेंगुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान रंगरा पुलिस द्वारा देसी शराब बनाने का मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था. मौके से पुलिस ने शराब बनाने के उपकरणों के अलावे भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया था. शराब बरामदगी के दौरान पुलिस ने 2 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया था.
बिना अधिकारियों को सूचना दी थाने से छोड़ा
गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी को पुलिस द्वारा रंगरा थाना लाया गया था. बताया जा रहा है कि एक आरोपी को रंगरा पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया जबकि गिरफ्तार किए गए दूसरे व्यक्ति को रंगरा थाना अध्यक्ष एसएन झा ने बिना वरीय पदाधिकारियों को सूचित किए छोड़ दिया. इसकी सूचना जब नवगछिया एसपी निधि रानी को मिली तो उन्होंने घटना की जांच कराई. जांच के क्रम में तत्कालीन प्रभारी थानाध्यक्ष एसएन झा, केस के आईओ राज किशोर प्रसाद एवं रात्रि गस्ती के इंचार्ज अखिलेश राय की भूमिका संदिग्ध पाई गई. जिसके आधार पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...