Hindi News / news / सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, चुनाव को लेकर मुख्यालय ने लिया फैसला

सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, चुनाव को लेकर मुख्यालय ने लिया फैसला

1st Bihar Published by: Updated Oct 08, 2020, 8:15:48 AM

सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, चुनाव को लेकर मुख्यालय ने लिया फैसला

- फ़ोटो

PATNA: बिहार पुलिस के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है. इसका कारण बिहार में चुनाव बताया गया है. 

पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर बताया है कि विधानसभा चुनाव को लेकर इस अवधि में आने वाली सभी छुट्टियों को रद्दद कर दिया गया है. विशेष परिस्थिति में ही जरूरी काम को लेकर प्रक्रियाओं का पालन करते हुए छुट्टी स्वीकार की जाएगी. इसके अलावे कोई भी छुट्टी नहीं दी जाएगी. 

चुनाव के मद्देनजर लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए भारी संख्या में बिहार में सुरक्षा बलों की जरूरत है. इसमें 35 हजार जिला पुलिस, 22 हजार होमगार्ड जवान, 5850 बीएमपी जवान और करीब 5 हजार सैप जवानों को लगाया जाएगा. इसके अलावे केंद्रीय अद्धसैनिक बलों की कई बटालियन भी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान तैनात रहेगी और चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बहाल रखेगी.