आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 14 Nov 2024 01:50:55 PM IST
- फ़ोटो
CHHAPRA: छपरा में एक पैक्स अध्यक्ष के बेटे का संदिग्ध हालत में शव मिलने से बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मुफस्सिल थाना अंतर्गत छपरा थावे-रेलवे रेलखंड पर डुमरिया स्टेशन के पास एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय अभिकांत कुमार के रूप में की गई है, जो डुमरिया निवासी मनिंदर राय पूर्व पैक्स अध्यक्ष का बेटा था। घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना के पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत करंट लगने से हुई है हालांकि परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या कर शव को फेंका गया है।
स्थानीय लोगों ने भी आशंका जताई है कि चुनावी विवाद को लेकर पूर्व पैक्स अध्यक्ष के बेटे की हत्या हुई है। थानेदार विशाल आनंद ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। चुनावी रंजिश में हत्या हुई है या करंट लगने से मौत हुई है इसकी जांच की जा रही है लेकिन प्रथम दृश्यता यह घटना करंट लगने से हुई है।
मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पैक्स चुनाव के बीच पूर्व पैक्स अध्यक्ष के बेटे की हत्या से हड़कंप मच गया है।