Hindi News / news / Bihar News: सास की बातों से आहत बहू अपने बेटे के साथ घर...

Bihar News: सास की बातों से आहत बहू अपने बेटे के साथ घर से निकली, ट्रेन से कटकर दोनों की हुई दर्दनाक मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 05, 2024, 10:55:18 AM

Bihar News: सास की बातों से आहत बहू अपने बेटे के साथ घर से निकली, ट्रेन से कटकर दोनों की हुई दर्दनाक मौत

- फ़ोटो

BANKA: बांका में सास की बातों से दुखी होकर एक बहू ने अपने बेटे के साथ जान दे दी। घर में विवाद होने के बाद महिला अपने बेटे को लेकर निकल गई और जाकर रेलवे ट्रैक पर बैठ गई। इसी दौरान देवघर-अगरतला ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हो गई। घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के उदयकुरा के पास की है।


मृतकों की पहचान  राजेश यादव की 25 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और उसके पांच साल के बेटे रंजन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनीता का अपनी सास से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर सुनीता अपने पांच साल के बेटे को लेकर घर से निकल गई और जाकर रेलवे ट्रैक के पास बैठ गई थी। 


इसी दौरान दोनों मां बेटा ट्रेन की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार की सुबह दोनों का शव पटरी पर टुकड़ो में बंटा हुआ पाया गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया।