ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

BIHAR NEWS : जलावन लाने के दौरान सर्प दंश से महिला सरपंच की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां जलावन की लकड़ी लेने गई महिला सरपंच को विषैले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुरे इल

BIHAR NEWS : जलावन लाने के दौरान सर्प दंश से महिला सरपंच की मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां जलावन की लकड़ी लेने गई महिला सरपंच को विषैले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के मुताबिक, बरसात की वजह से सांप झाड़ियो से निकलकर घर में रखें जलावन की लकड़ी में जाकर छुप गया था। खाना बनाने के लिए जैसे ही महिला सरपंच लकड़ी लेने गई तो सांप ने उसे डस लिया। यह मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के झखरा गांव का है। जहां खाना बनाने के लिए जलावन की लकड़ी लाने गई महिला सरपंच को अचनाक एक विषैले सांप ने काट लिया। जिससे महिला घटना स्थल पर बेहोश होकर गिर गई। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों के द्वारा महिला को इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच लाया गया।  जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 


बताया जा रहा है कि, मृत महिला की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी जय किशोर प्रसाद की पत्नी सुमन देवी के रूप में हुई है। जो वर्तमान में वार्ड नंबर 6 के सरपंच के पद पर स्थापित थी। इस घटना से मृतक के परिजनों में शोक की लहर हैं। घटना के बाद परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बता दें कि बारिश के दिनों में सर्पदंश के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। जमीन पर पानी लगा होने की वजह से सांप छुपने के लिए सुखी जगह की तलाश में रहते हैं। ये ज्यादातर जलावन, मट्टी के चूल्हे, कपड़ों और जूचों को अपना ठिकाना बनाते हैं। ऐसे दिनों में लोगों को जूते और कपड़े पहने से पहले अच्छे से देखने चाहिए।