Bihar Election 2025: बिहार में इन विधानसभा सीट पर घट गई वोटिंग की टाइमिंग; जानिए बूथों के नाम के साथ क्या रही वजह Chhath Puja 2025: अब Whatsapp पर मिलेगी छठ घाटों की जानकारी, पटना नगर निगम की नई डिजिटल पहल Chhath Puja 2025: अब Whatsapp पर मिलेगी छठ घाटों की जानकारी, पटना नगर निगम की नई डिजिटल पहल Bihar News: अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त Election 2025 : पटना वीआईपी इलाके में धरना: जदयू विधायक गोपाल मंडल और पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के खिलाफ दर्ज हुआ FIR SSC CGL 2025 Tier 1 Answer Key: आज आएगी SSC CGL Tier-1 की आंसर की, जानें कितने नंबर लाकर होंगे पास Bihar News: घऱ में ही कमजोर पड़े राधामोहन सिंह...संसदीय क्षेत्र की सीट भी नहीं बचा पाए ! राजू तिवारी ने ले ली BJP की सीटिंग सीट..भाजपा विधायक हुए बेटिकट Bihar election 2025 : मुकेश सहनी को तेजस्वी यादव से 18 सीटें देने पर बनी सहमति, कांग्रेस और वाम दलों के बीच जारी संघर्ष Bihar Election 2025: सम्राट और पांडे लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: चैलेंज करने वाले जनसुराज के संस्थापक खुद हटे पीछे, चुनाव लड़ने पर किया खुलासा CBSE New Notice: CBSE छात्रों को अलर्ट – 3 दिन में पूरा करें रजिस्ट्रेशन वरना हो सकती है परेशानी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 07 Jul 2023 08:37:35 AM IST
- फ़ोटो
KATIHAR : मानसून के आगमन ने नदियों के जलस्तर को बढ़ा दिया है। इस बीच नदियों में डूबने से मौत की घटनाएं भी अब बढ़ती हुई नजर आ रही है। इसी कड़ी में अब कटिहार और मोतिहारी में हुए अलग-अलग हादसों में नदी में डूबने से 3 बालक समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। कटिहार में बरंडी नदी की धार में दो बच्चे डूब गए। जबकि एक बच्चे की मौत नहर में डूबने से हो गयी। जबकि मोतिहारी में एक अधेड़ की जान चली गयी।
मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार के कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के मधेली गांव के समीप बरंडी नदी की धार में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गयी। इस घटना की जानकारी मिलते ही मधेली बांधटोला गांव में कोहराम मच गया। घटना के बारे में सुन कर आस - पास के लोग बरंडी नदी की ओर दौड़ पड़े। जिसके बाद नदी के धार से मृत बच्चे का शव बाहर आते ही परिवारजनों के मातम से माहौल गमगीन हो उठा।
वहीं, इस घटना को लेकर मृत बच्चों के निकट परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे नदी में स्नान करने गये थे। स्नान करने के क्रम में बच्चों का पांव गहरे पानी में चला गया और बच्चे नदी में डूब गये। मृत बच्चे के परिजनों ने घटना की जानकारी संबंधित अंचल कार्यालय और थाना को दी। जिसके बाद बरारी पुलिस ने मधेली पहुंच कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टर्माटम के लिए कटिहार भेज दिया है।
इस घटना के नदी में डुबे मृत किशोर यशवंत कुमार (8) पिता प्रवीण यादव कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के बरारी थाना का निवासी बताया गया। बरंडी धार में डूबा दुसरा मृत किशोर ब्रेजेश कुमार (12) पिता लालू यादव मधेली बांध का निवासी बताया गया। आठ वर्षीय यशवंत एक भाई बहन में पिता का इकलौता पुत्र था। जबकि बारह वर्षीय ब्रजेश पिता के तीन पुत्रों में सबसे छोटा था।
इधर, कटिहार के फलका थाना क्षेत्र की हथवाड़ा पंचायत के बालुटोला गांव का रहने वाला बालक गुलफराज नहर में बारिश की पानी से नहाने चला गया जहां नहर में डूबकर उसकी मौत हो गयी। जबकि मोतिहारी में लखौरा थाना क्षेत्र के बहुआरी गांव में तिलावे नदी पार करने के दौरान एक अधेड़ रेखा साहनी की मौत हो गयी। खेती करके लौटने के दौरान नदी को पार करने की भूल से उसकी जान ले ली।