ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बिहार: कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में निकली बहाली, आज से करें अप्लाई

PATNA : नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार में कोरोना और अन्य बीमारियों से निबटने के लिए प्रखंड स्तर पर 386 स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की जाएगी. स्वास्थ्य वि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार में कोरोना और अन्य बीमारियों से निबटने के लिए प्रखंड स्तर पर 386 स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की जाएगी. 

 स्वास्थ्य विभाग ने राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए संविदा के आधार पर बहाली करने का निर्णय लिया है. जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. बहाल किए गए  स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से कोरोना, कालाजार, मलेरिया और टीवी के इलाज को लेकर चलाये जा रहे कार्यक्रमों की निगरानी बेहतर तरीके से की जा सकेगी.

यह बहाली  प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक के 39, प्रखंड स्वास्थ्य एकाउंटेंट के 50, प्रखंड कम्युनिटी मोबिलाइजर के 78, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर के 193, सीनियर ट्यूबरक्लोसिस लेबोरेटरी सुपरवाइजर के 60 और वेक्टर बोर्न डिजीज सुपरवाइजर के 32 पदों पर ली जाएगी. इसके लिए 10 हजार से लेकर 18 हजार रुपये तक का प्रतिमाह मानदेय का भुगतान किया जाएगा.
 
इन सभी पदों के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. वहीं आवेदन की अंतिम तारिख 24 जुलाई तक है.  इस बहाली के लिए आवेदन राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के  वेबसाइट पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है.