Hindi News / news / हालात बेकाबू...नीतीश कैबिनेट के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव

हालात बेकाबू...नीतीश कैबिनेट के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव

1st Bihar Published by: Updated Jul 13, 2020, 6:10:29 PM

हालात बेकाबू...नीतीश कैबिनेट के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में बेकाबू हुआ कोरोना संक्रमण लगातार राजनेताओं को अपनी चपेट में लेता जा रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर पटना से है. जहां नीतीश कैबिनेट के एक और मंत्री कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं.


बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री शैलेश कुमार कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं. इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तत्काल इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है.


मंत्री के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अब उनके परिवार और स्टाफ का भी कोरोना जांच कराया जायेगा. विश्वेश्वरैया भवन स्थित उनके चेंबर में भी सैनिटाइजेशन का काम कराया जायेगा.


इसके पहले राज्य सरकार के मंत्री विनोद सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. हालांकि इलाज के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं.