1st Bihar Published by: Updated May 01, 2020, 10:59:07 AM
- फ़ोटो
PATNA : कोरोना का संकट बिहार में बरकरार है. यह जानलेवा महामारी दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है. वैश्विक महामारी कोरोना बिहार के अंदर तेजी से अपना पांव पसार रहा है. इस वक्त कोरोना का जो ताजा अपडेट स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किया गया है. उसके मुताबिक 1नए मामले की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 426 हो गया है.
शुक्रवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहला अपडेट जारी किया गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस अपडेट में एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. यह मरीज नालंदा के करमुबिघा का रहने वाला है, जो कानपुर से लौटा था. मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग इसके चेन को तलाशने में जुट गया है.
#BiharFightsCorona 1st update of the day.1 more covid-19 +ve case in bihar taking the total to 426.1-male 30 years from karmubegha,nalanda.returned from kanpur.we are ascertaining his infection trail.
— sanjay kumar (@sanjayjavin) May 1, 2020
बता दें कि गुरुवार को बिहार में संक्रमण के 21 मामले सामने आए थे. जिसमें से पटना के दो नए इलाकों में कोरोना संक्रमण मरीजों की पुष्टि हुई थी. वहीं एक साथ सीतामढ़ी के चार मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. ये सभी मुंबई से कैंसर का इलाज कराकर एंबुलेंसे से सीतामढ़ी लौटे थे.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...