1st Bihar Published by: Updated Jun 13, 2020, 12:09:09 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 87 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 6183 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 35 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.
बिहार में अब तक 35 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 35 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर, जहानाबाद और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.
बिहार में अब तक 6183 पॉजिटिव मामले
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 87 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 6183 हो गई है. पटना जिले में कोरोना की ट्रिपल सेंचुरी पूरी हो गई है. वहीं, बिहार के भागलपुर, मधेपुरा, मुंगेर, मधुबनी, पूर्णिया, सीवान, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है. जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 3316 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. 


