1st Bihar Published by: Updated Jun 11, 2020, 12:08:31 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 109 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 5807 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 34 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 109 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 5807 हो गया है.
बिहार में अब तक 34 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 34 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.
बिहार में अब तक 5807 पॉजिटिव मामले
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 109 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 5807 हो गई है. बिहार के पटना, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 2934 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं.



