Hindi News / news / बिहार में जेल सुपरिटेंडेंट का तबादला, कई जेलों के डिप्टी सुपरिटेंडेंट का भी...

बिहार में जेल सुपरिटेंडेंट का तबादला, कई जेलों के डिप्टी सुपरिटेंडेंट का भी ट्रांसफर

1st Bihar Published by: Updated Jun 29, 2020, 7:28:34 PM

बिहार में जेल सुपरिटेंडेंट का तबादला, कई जेलों के डिप्टी सुपरिटेंडेंट का भी ट्रांसफर

- फ़ोटो

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. गृह विभाग की ओर से कई अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. सरकार की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक बिहार के कई जेलों के सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट और असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट का ट्रांसफर किया गया है. 


गृह विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक गया सेन्ट्रल जेल , बक्सर सेन्ट्रल जेल, सीवान जेल और सासाराम जेल के सुपरिटेंडेंट का तबादला किया गया है. इसके अलावा दानापुर उपकारा, विक्रमगंज उपकारा, अररिया मंडल कारा, मधेपुरा मंडल कारा, दाउदनगर उपकारा और किशनगंज मंडल कारा के सहायक अधीक्षकों का भी तबादला किया गया है.