Hindi News / news / बिहार में बाढ़ संकट : NDRF की 13 टीमें रेस्क्यू में जुटी

बिहार में बाढ़ संकट : NDRF की 13 टीमें रेस्क्यू में जुटी

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 14, 2019, 5:47:43 PM

बिहार में बाढ़ संकट : NDRF की 13 टीमें रेस्क्यू में जुटी

- फ़ोटो

DESK: उत्तर बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में है. जहां पर सरकार की ओर से राहत बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. बाढ़ प्रभावित जिलों में NDRF की 13 टीमें लगायी गयी है. जिसकी जानकारी एनडीआरएफ के 9वीं वाहिनी के कमांडेंट विजय सिन्हा ने दी. https://www.youtube.com/watch?v=MgIG11jZCT0 कमांडेंट विजय सिन्हा ने बताया कि उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में 13 टीमें तैनात की गई है. जिसमें 02 टीम अररिया में, 02 टीम मधुबनी में, 02 टीम दरभंगा में, 01-01 टीम कटिहार, सुपौल, बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर जिलों में राहत व बचाव कार्यों में जुटी हुई है. इसके अलावे 9वी वाहिनी की 05 टीमें झारखण्ड में तैनात है. जिसमें 04 टीमें श्रावणी मेला के लिए देवघर तथा बासुकीनाथ धाम में तैनात किए गए है. राहत बचाव कार्य में जुटी सभी टीमें अत्याधुनिक बाढ़-बचाव तथा संचार उपकरणों से लैस है. सभी टीमों में डीप डाइविंग सेट के साथ गोताखोर मौजूद है. टीम कमाण्डर सम्बंधित जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर बाढ़ में फँसे लोगों को हर सम्भव सहायता पहुँचाने का काम कर रहे है.