1st Bihar Published by: Updated Jun 29, 2020, 1:39:50 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. गृह विभाग की ओर से नई अधिसूचना जारी की गई है. इस नए नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार में 2 आईपीएस अफसरों को प्रोन्नति मिली है.
गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2004 बैच के आईपीएस अफसर प्राणतोष कुमार दास और 2004 बैच के ही आईपीएस अफसर शंकर झा को प्रमोशन दिया गया है. इन दोनों सीनियर अधिकारियों को आईपीएस की प्रवर कोटि वेतनमान और पुलिस उप-महानिरीक्षक कोटि वेतनमान में प्रमोशन दिया गया है.
