1st Bihar Published by: Updated Jun 04, 2020, 6:05:46 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. कई पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया गया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी तबादले की लिस्ट में 19 इंस्पेक्टर शामिल हैं. जिनका ट्रांसफर बिहार के अलग-अलग जिलों में किया गया है.
पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से तबादले की नई लिस्ट जारी की गई है. सेवानिवृति की निकटता को देखते हुए इन सभी इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है. विभाग की और से जारी लिस्ट के अनुसार 19 पुलिस निरीक्षक और इनके समकक्ष पुलिसकर्मियों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है.
केंद्रीय स्थापना समिति की ओर से की गई बैठक में अफसरों की ओर से प्राप्त अभ्यावेदन के अनुसार तबादला किया गया है. विभाग ने बताया कि अफसरों का तबादला अधिकारियों द्वारा समर्पित विकल्प के अनुसार किया गया है. इनकी यात्रा या स्थानांतरण भत्ता देय नहीं होगा.


