Hindi News / news / बिहार: मंडल कारा के कैदी ने एक का कान और दो की उंगली...

बिहार: मंडल कारा के कैदी ने एक का कान और दो की उंगली काटी, शराब मामले में गया था जेल

1st Bihar Published by: SONU Updated Aug 30, 2022, 8:59:27 AM

बिहार: मंडल कारा के कैदी ने एक का कान और दो की उंगली काटी, शराब मामले में गया था जेल

- फ़ोटो

NAWADA: नवादा मंडल कारा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मानसिक रूप से एक विक्षिप्त कैदी जेल में हंगामा करने लगा। कैदी की मानसिक स्थिति थी नहीं है, जो जेल के अस्पताल में भर्ती था और अचानक उसने कई लोगों को दांत काटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने जेल के एक कर्मी और एक बंदी को उंगली में दांत काट लिया जबकि एक अन्य बंदी के कान को काट लिया।



जेल के अन्य कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे काबू में किया। लेकिन, इस दौरान उसने जमकर उत्पात मचाया। जो भी उसे पकड़ने जाता उसके ऊपर वह हमला बोल देता। नवादा सदर अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 



कैदी की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में हुई है, जो नारदीगंज थाना क्षेत्र के सिरपतिया गांव का रहने वाला है। वह 27 अगस्त को शराब के मामले में जेल आया था। फिलहाल उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ भर्ती कराया गया है।