ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

JDU नेता और बिहार के पूर्व मंत्री विक्रम कुंअर को जान से मारने की धमकी, बदमाश बोले- सुधर जाओ नहीं तो..

SIWAN: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीवान के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे विक्रम कुंअर को जान से मारने की धमकी मिली है। पूर्व मंत्री को अलग अलग नबंरों से फोन कर

JDU नेता और बिहार के पूर्व मंत्री विक्रम कुंअर को जान से मारने की धमकी, बदमाश बोले- सुधर जाओ नहीं तो..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीवान के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे विक्रम कुंअर को जान से मारने की धमकी मिली है। पूर्व मंत्री को अलग अलग नबंरों से फोन कर बदमाशों ने हत्या की धमकी दी है। विक्रम कुंअर ने इसको लेकर नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पूर्व मंत्री को धमकी मिलने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि दोपहर दो बजे के आसपास अलग अलग नंबरों से फोन कर बदमाशों ने पूर्व मंत्री और जेडीयू नेता विक्रम कुंअर को धमकी दी। फोन करने वाले शख्स ने पूछा कि कौन बोल रहा है। जैसे ही पूर्व मंत्री ने अपना नाम बताया, फोन करने वाला गाली गलौज करने लगा। बदमाश ने विक्रम कुंअर को धमकी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का मामला उठाते हो, सुधर जाओ नहीं तो मार दिए जाओगे।


बता दें कि पूर्व मंत्री विक्रम कुंअर का एक मामला हाल ही में सामने आया था, जिसमें उनके लेटर पैड पर साल 2022 में एक ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर शिकायत की गई थी। बाद में 2 लाख रुपए लेकर मामले को रफा दफा कर दिया गया था और शिकायत वापस ले ली गई थी। इसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। हालांकि पूर्व मंत्री ने कहा है कि वे भ्रष्टाचार के मामले उठाते रहते हैं इसलिए उन्हें यह धमकी मिली है।