ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार के युवाओं को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, नीतीश सरकार ने कर ली बड़ी तैयारी

PATNA : बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि अब राज के बेरोजगार युवाओं को जल्द ही भत्ता राशि उपलब्ध करा दिया जाएगा।दरअसल, बिहार सरकार ने

बिहार के युवाओं को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, नीतीश सरकार ने कर ली बड़ी तैयारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि अब राज के बेरोजगार युवाओं को जल्द ही भत्ता राशि उपलब्ध करा दिया जाएगा।

दरअसल, बिहार सरकार ने 92 हजार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 16.12 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार की तलाश में आर्थिक सहायता देने के लिए 2 अक्टूबर 2016 से मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना की शुरुआत की गई। इसके तहत 20-25 साल के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के मौके तलाशने के लिए 1000 रुपये प्रति महीने की दर से आर्थिक मदद देती है।


मालूम हो कि, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दो साल के लिए दिया जाता है। ऐसे में विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत जुलाई महीने के लिए 92,561 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार ने इस बार 92 हजार युवाओं को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत सहायता राशि देने का फैसला लिया है। 

आपको बताते चलें कि, सबसे अधिक स्वयं सहायता (बेरोजगारी) भत्ता जिन जिलों के युवाओं ने लिया है उसमें सारण पहले और सीवान दूसरे स्थान पर है, जबकि तीसरे स्थान पर गोपालगंज है। इन जिलों में क्रमश: 14164, 9585 और 5559 युवाओं को लाभ मिलेगा। सबसे कम लाभ लेने वाले जिलों में पूर्णिया, कैमूर और शेखपुरा का स्थान है।