ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

बिहार: पति के दोस्त से रोज अश्लील चैटिंग करती थी महिला, शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर वीडियो किया वायरल

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल एक शख्स ने अपने दोस्त की पत्नी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. शारीरिक संबंध नहीं ब

बिहार: पति के दोस्त से रोज अश्लील चैटिंग करती थी महिला, शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर वीडियो किया वायरल
First Bihar
3 मिनट

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल एक शख्स ने अपने दोस्त की पत्नी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. शारीरिक संबंध नहीं बनाने के प्रतिशोध में युवक ने यह कदम उठाया है. मामला सामने आने के बाद कार्रवाई में जुटी हुई है.


मामला सीतामढ़ी जिले के नगर क्षेत्र का है. एक शख्स ने एक विवाहित महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. बताया जा रहा है कि महिला आरोपी युवक से हमेशा बातचीत करती थी. वह उसके घर भी आया करता था. दोनों रोज मोबाइल से भी चैटिंग और कॉलिंग करते थे. आरोपी की पहचान नगर के वार्ड 12 निवासी अंशुल कुमार उर्फ बम्बू के रूप में की गई है. पुलिस के मुताबिक अंशुल कुमार उर्फ बम्बू के साथ तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.


नगर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि पीड़ित महिला के पति ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद दायर कर आरोप लगाया है कि उसके आवास के सामने ही आरोपित की दुकान है. इसी वजह से आरोपित अंशुल कुमार उर्फ बम्बू का उसके घर में आना जाना था. आने जाने के क्रम में ही उसने उसकी पत्नी से मोबाइल नम्बर लेकर बातचीत करते करते उसके अश्लील ऑडियो और वीडियो बना लिया. उसके बाद अश्लिक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अनैतिक सम्बंध बनाने के लिये धमकी देने लगा. जब उसकी पत्नी ऐसा करने से इंकार कर की तो आरोपी अंशुल कुमार उर्फ बम्बू ने पत्नी के अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.


इस संबंध में पीड़ित महिला ने अपने पति को आपबीती बताई तो पति ने युवक के पिता गोपाल टिबरेवाल को इसकी जानकारी दी. उसके बाद मामले में पंचों द्वारा अश्लील वीडियो को डिलीट कर मामले को रफा दफा करने का निर्णय लिया गया. उसके बाद आरोपित युवक अपने हरकतों से बाज नहीं आया. फिर जब पति ने आरोपित युवक के पिता से शिकायत की तो उसने उल्टे उसे जान से मारने की और झूठे मुकदमे में फंसाने का धमकी देने लगा.


इसके बाद महिला के पति ने मामले को पुलिस को भी जानकारी दी. लेकिन जब पुलिस की ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश एफआईआर कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता